Advertisement
21 March 2017

भारत में 101 अरबपति, मुकेश अंबानी शीर्ष पर: फोर्ब्स

google

फोर्ब्स की दुनिया के अरबपति 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है। एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है।

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, भारत में 101 अरबपति हैं। पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है। मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं। एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी। चीन में 319, जर्मनी में 114 और भारत 101 अरबपतियों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

दुनिया के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं। पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर है जो गत वर्ष 75 अरब डालर थी। उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफे का स्थान है। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डालर आंकी गई है।

Advertisement

अमेजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में 27.6 अरब डॉलर जोड़े हैं और वह 72.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के अरबपतियों की सूची में 544वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

 

दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय मूल के करीब 20 लोग हैं जिन्हें इस सूची में स्थान मिला है। सबसे ऊपर ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिन्दूजा बंधु हैं। अरबपतियों की सूची में इनका 64वां स्थान है। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर रही है। भारत में जन्में पलोंजी मिस्त्री इस सूची में 77वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 14.3 अरब डॉलर आंकी गई है। वह 152 वर्ष पुराने मुंबई मुख्यालय वाले इंजीनियरिंग समूह शापूर्जी पालोंजी समूह के मालिक हैं। इसके अलावा इंडो-रामा के सह-संस्थापक श्री प्रकाश लोहिया 5.4 अरब डालर की संपत्ति के साथ 288वें स्थान पर हैं।

 

मुकेश अंबानी, 59 वर्ष, भारत के अरबपतियों में सबसे शीर्ष पर हैं। 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह सूची में 33वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स पत्रिका में कहा गया है कि तेल एवं गैस क्षेत्र के इस उद्योगपति ने भारत के दूरसंचार उद्योग में कड़ी प्रतिस्पर्धा छेड़ दी है। उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर में भारत में 4जी सेवाओं की शुरुआत की है।

 

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी हालांकि, अरबपतियों की सूची में 745वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.7 अरब डॉलर आंकी गई है।

 

भारतीय अरबपतियों की सूची में आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल हैं जो कि 56वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 16.4 अरब डॉलर है। इस्पात के मूल्य और मांग में हाल के दिनों में कुछ सुधार आने के बाद लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे सबसे धनी भारतीय बने हैं।

 

अरबपतियों की सूची में केवल चार महिला भारतीय शामिल हैं। इनमें सबसे उपर सावित्री जिंदल का स्थान है। 5.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ वह अरबपतियों की सूची में 303वें स्थान पर हैं।

 

गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा गोदरेज 814वें स्थान पर और बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 973वें स्थान पर हैं। यूएसवी इंडिया की चेयरपर्सन लीना तिवारी अरबपतियों की सूची में।,030 वें स्थान पर रहीं।

 

इनके अलावा विप्रो के अजीम प्रेमजी 72वें, अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी 250वें, बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज 544वें, निवेशक राकेश झुनझुनवाला 939वें, इनफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति 1161वें, डाबर के चेयरमैन एमिरिटस विवेक चंद बर्मन।,290वें, इनफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकनी।,290वें, वॉकहार्ट के चेयरमैन हबिल खुराकीवाला।,567वें, महिन्द्रा समूह के प्रमुख आनंद महिन्द्रा।,567वें, प्रॉपर्टी क्षेत्र की प्रमुख हस्ती निरंजन और सुरेन्द्र हीरानंदानी।,678वें और यस बैंक के प्रमुख राणा कपूर।,795वें स्थान पर हैं। भाषा

 

 

भाषा

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: फोर्ब्स पत्रिका, भारत, 101 अरबपति, मुकेश अंबानी शीर्ष पर, Forbes, 101 billionaires India
OUTLOOK 21 March, 2017
Advertisement