Advertisement
15 February 2021

भोपाल: वेलेंटाइन डे पर तोड़फोड़, भाजपा के पूर्व विधायक सहित 17 गिरफ्तार

भोपाल: वेलेंटाइन डे पर भगवा धारियों का हमला, पूर्व विधायक सहित 17 गिरफ्तार | file photo

मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस ने पूर्व विधायक सहित 17 लोगों को रेस्तरां में तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक शिवसेना के सदस्यों ने कल यानी वेलेंटानइन डे के दिन हुक्का बार और एक रेस्तरां में तोड़फोड़ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भोपाल मध्य विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

भोपाल के श्यामला हिल्स में जंकयार्ड कैफे में भगवा झंडे लिए हुए कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। उनमें से एक समूह ने खुद को सत्तारूढ़ भाजपा की युवा शाखा, बीजेवायएम का कार्यकर्ता बताया था।


कैफे के मेनेजर नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब 12:20 बजे आठ लोग हॉकी स्टिक और बैट लेकर अचानक घुस आए और ग्राहकों से अभद्रता करने लगे और कैफे के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इताना ही नहीं कैफे के अंदर फर्नीचर तोड़ने की भी कोशिश की गई।

Advertisement

कैफे के मैनेजर ने बताया कि इन आरोपियों ने उन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगभग उसी समय बिट्टन बाजार के काउबॉय रेंस्तरां में एक और समूह द्वारा तोड़ फोड़ की गई। रेस्तरां के ग्राहक के साथ अभ्रद्रता भी की गई।

पुलिस ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के खिलाफ मध्य विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

TAGS: attacked restaurant on Valentines Day, Valentine's Day in Bhopal, 17 arrested including former MLA, वेलेंटाइन डे पर भगवा धारियों का हमला, भोपाल के रेस्तरां में हमला
OUTLOOK 15 February, 2021
Advertisement