Advertisement
07 April 2020

देश में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें, 32 लोगों की गई जान; COVID-19 के 5,800 मामले

File Photo

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबक बुधवार तक कोविड-19से संक्रमित मरीजों की संख्या 5,194 हो गई है। वहीं,एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें इस वायरस की वजह से हुई है। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 32 लोगों ने जान गंवाई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वही, covid19.india.org के मुताबिक अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5,800 हैं। जिसमें से एक्टिव केस अभी 5,123 हैं। ठीक अथवा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 502 है।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अस्पतालों में संक्रमण से बचने पर ध्यान दिया जा रहा है और इसे रोकने के उपायों का पालन किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित न हो। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के आगे, यह एक कठिन चुनौती है. इस बीमारी के साथ समस्या है कि कई मामलों में गैर लक्षण वाले लोग भी इस बीमारी के वाहक बन रहे हैं, लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है।

वहीं, दुनियाभर में 85,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कोरोना के 14,68,645 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Advertisement

 

ट्रेनिंग मॉड्यूल किया लॉन्च

 

लव अग्रवाल ने कहा कि हम कोविड-19 को देशव्यापी लेवल पर मॉनीटर करना चाहते हैं। उसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए एक ट्रेनिंग मॉड्यूल लॉन्च किया है जिसका नाम है इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल। ये पोर्टल दीक्षा प्लेटफॉर्म से संबंधित है। इस प्लेटफॉर्म के द्वारा डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और साथ ही राज्य के अधिकारी गण, सिविल डिफेंस अधिकारी,एसीसी,एनएसएस और रेड क्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों को और फ्रंटलाइन वर्कर्स को जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

नमूनों की हो रही है जांच

 

आईसीएमआर के अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये अब तक कुल 1,21,271 लोगों की जांच की गई है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तiव ने कहा कि 31 राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण कोष से 1,000 और 6000 रुपए की राहत राशि दी गई है। 2 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों को लगभग 3,000 करोड़ की राशि दी गई है। 

 

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और एमपी में

कोरोना के मामले सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सबसे आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 1,135 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में सिर्फ बुधवार 51 नए मामले आए हैं। इसी के साथ कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 341 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 21 है। इससे इतर गुजरात में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 16हो गई है। जबकि राज्य में कुल 186 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

दिल्ली में अब तक 576 मामलों की पुष्टि

देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 576 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 547 है। वहीं 9लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यहां देखें राज्यवार कोविड-19 के आंकड़े 

राज्य

संक्रमित

मौत

आंध्र प्रदेश

348

03

अंडमान-निकोबार

11

0

अरुणाचल प्रदेश

01

0

असम

28

0

बिहार

38

01

चंडीगढ़

18

0

छत्तीसगढ़

10

0

दिल्ली

576

09

गोवा

07

0

गुजरात

186

16

हरियाणा

167

02

हिमाचल प्रदेश

27

02

जम्मू-कश्मीर

158

03

झारखंड

04

0

कर्नाटक

181

05

केरल

345

02

लद्दाख

14

0

मध्य प्रदेश

341

24

महाराष्ट्र

1135

72

मणिपुर

02

0

मिजोरम

01

0

ओडिशा

42

01

पुडुचेरी

05

0

पंजाब

106

08

राजस्थान

363

02

तमिलनाडु

738

08

तेलंगाना

453

11

उत्तराखंड

35

0

उत्तर प्रदेश

361

04

पश्चिम बंगाल

99

05

 

देश में कुल मामले

 

5800

 

178

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: corona virus, Maharashtra, Madhya Pradesh, most lives, world toll cross 78 thousand, total cases 5800, 178 deaths
OUTLOOK 07 April, 2020
Advertisement