Advertisement
16 July 2021

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को शहर के एक रिहायशी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार तड़के यहां सफाकदल-सौरा रोड के किनारे पड़ने वाले दानमार इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों की चौकियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह से जुड़े होने का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस के अनुसार 2 स्थानीय आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी लश्कर कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा मारा गया। एक पुलिस बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा शहर की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

TAGS: Jammu and Kashmir Encounter, जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर मुठभेड़, सुरक्षा बल, आतंकी, 2 militants killed, encounter with security forces, Jammu and Kashmir
OUTLOOK 16 July, 2021
Advertisement