Advertisement
21 April 2021

नासिक: अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 कोरोना मरीजों की मौत

TWITTER

महाराष्ट्र के नासिक से एक बुरी खबर सामने आई है। जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया जिससे ऑक्सीजन सप्लाई करीब 30 मिनट तक रूकी रही। इस घटना के कारण ऑक्सीजन की कमी से 22 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 30 से 35 मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।

नासिक के डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने की घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री, राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि हमें प्राथमिक जानकारी मिली है कि इस घटना में 22 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इस घटना की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नासिक ऑक्सीजन टैंक रिसाव की घटना को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जानमाल का भारी नुकसान बताया। उन्होंने शोक व्यक्ति करते हुए कहा नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूँ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जिस समय ऑक्सीजन सप्लाई रुकी थी उस समय 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे। टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। फिलहाल उसे सुधार दिया गया है। इस लीकेज में लगभग 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुई। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जाकिर हुसैन अस्पताल, ऑक्सीजन टैंक लीक, नासिक में मरीजो की मौत, महाराष्ट्र में मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में कोरोना, Zakir Hussain Hospital, oxygen tank leaks, death of patients in Nashik, death of patients in Maharashtra, corona in Maharashtra
OUTLOOK 21 April, 2021
Advertisement