Advertisement
18 June 2018

पूर्वोत्तर में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, अब तक 23 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, अब तक 23 लोगों की मौत | twitter

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत की ओर मॉनसून बढ़ रहा है। इसकी वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई। हवा में आर्द्रता आने से दिल्ली में धूल भरे मौसम से लोगों को राहत मिली। लेकिन, पूर्वोत्तर में विनाशकारी बाढ़ ने पिछले 30 घंटों में और छह लोगों की जान ले ली है। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई। हालांकि, क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, असम में कल से पांच और लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई।

असम के छह जिलों में बाढ़ से लगभग 4. 5 लाख प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मुताबिक होजई, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हेलकांडी और कचरा जिलों में 4. 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

ब्रह्मपुत्र नदी अभी जोरहाट में निमातीघाट और कचार में एपी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। धनसीरी जैसी अन्य नदियां भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सिर्फ लिलोंग नदी चेतावनी के स्तर से कुछ ऊपर बह रही है।

TAGS: 23 dead, Northeast flood, Assam, situation, grim
OUTLOOK 18 June, 2018
Advertisement