Advertisement
25 May 2020

फ्लाइट में पांच साल का बच्चा अकेले दिल्ली से पहुंचा बेंगलुरू, 3 महीने बाद मिला मां से

ANI

देशव्यापी लागू लॉकडाउन के चौथे में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो गई है। फंसे और जरूरतमंद लोग अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच पांच साल के एक बच्चे की अनोखी कहानी सामने आई है। दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास फरवरी महीने में आने वाला बच्चा विहान शर्मा लॉकडाउन की वजह से अपने घर बेंगलुरु नहीं जा पाया था। सोमवार को वह हवाई यात्रा करके अकेले दिल्ली से बेंगलुरु गया। वहां पहुंचने पर एयरपोर्ट पर विहान को लेने के लिए उसकी मां आईं। करीब तीन महीने बाद विहान अपनी मां से मिला है। 

तीन महीने बाद मिला अपनी मां से

यात्रा के दौरान एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बच्चे की देखभाल की। अपने बेटे को लेने आई विहान की मां ने कहा कि मेरा 5 साल का बेटा दिल्ली से अकेले आया है। वह करीब तीन महीने से दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास था।

Advertisement

दो महीने बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट से करीब 107 हवाई जहाजों ने अन्य राज्यों के लिए उड़ान भरी। वहीं सौ से अधिक फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड की।

इन राज्यों ने फैसले पर जताई आपत्ति

वहीं, शुरू हुए घरेलू विमान को लेकर महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु ने केंद्र के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। सोमवार से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा और जम्मू-कश्मीर सहित कुछ राज्यों के लिए विमान सेवा शुरू हुई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 5-year-old child, Delhi to Bengaluru, mother receives, airport, lockdown, COVID-19, Coronavirus
OUTLOOK 25 May, 2020
Advertisement