Advertisement
14 April 2022

आंध्रप्रदेश: केमिकल प्लांट में आग लगने से छह की मौत, दर्जन भर घायल

आंध्रप्रदेश के अक्कीरेड्डीगुडेम में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एलुरु के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मुताबिक, घायलों का इलाज विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि बुधवार की देर रात पॉलीमर पावर बनाने वाले प्लांट के रिएक्टर में आग लग गई।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर है।

Advertisement

इस बीच, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की।



TAGS: fire accident in chemical factory, Akkireddygudem, AP, आंध्रप्रदेश
OUTLOOK 14 April, 2022
Advertisement