Advertisement
26 January 2024

75वां गणतंत्र दिवस परेड: देश के कोने-कोने से आईं 1,900 साड़ियों का किया गया प्रदर्शन

ट्विटर/एएनआई

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निकाली गई प्रत्येक झांकी एक से बढ़कर एक थी लेकिन ‘‘अनंत सूत्र’’ नाम की एक विशेष प्रदर्शनी ने प्रत्येक महिला का मन मोह लिया। इसमें देश के हर कोने की कुल 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई।

दरअसल, कर्तव्य पथ के सिटिंग एरिया के बैकड्रॉप को लगभग 1,900 साड़ियों से सजाया गया था। कर्तव्य पथ पर '''अनंत सूत्र- द एंडलेस थ्रेड'' कपड़ा स्थापना का अनूठा प्रदर्शन किया गया है। अनंत सूत्र में देश के हर कोने से आई साड़ियों को लकड़ी के फ्रेम के साथ ऊंचाई पर लगाया गया है।

इतना ही नहीं इसमें क्यूआर स्कैनर पर भी लगा हुआ है, जिसे स्कैन कर के लोग साड़ियों पर की गई कढ़ाई और बुनाई के बारे में विवरण पढ़ सकते हैं। ये प्रदर्शनी बुनकरों और कलाकारों की कला को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई थी। इसमें एक साड़ी 150 वर्ष पुरानी थी।

Advertisement

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ‘अनंत सूत्र’ साड़ी के प्रति सम्मान को समर्पित है। ये साड़ी फैशन जगत को भारत का शानदार उपहार है।

बता दें कि ये पहली बार है कि परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की। गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत महिला कलाकारों द्वारा बजाए गए शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि से हुई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 75th Republic Day Parade, 1900 sarees, All corners of the country, Displayed
OUTLOOK 26 January, 2024
Advertisement