Advertisement
20 May 2020

एक लाख की आबादी पर 7.9 लोग कोरोना संक्रमित, अब तक 3,303 मौत; रिकवरी रेट 39.62% हुआ

File Photo

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने अपने दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व की कुल जनसंख्या के आधार पर आंकलन करे तो एक लाख की आबादी पर 62 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि देश में यह संख्या 7.9 लोगों की है। आगे उन्होंने कहा कि 15 देशों में भारत के मुकाबले 83 फीसदी मौतें ज्यादा है। जबकि, देश में अभी तक 42,298 लोग स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुके हैं, जो संतोषजनक है। कोविड के 61,149 एक्टिव मामले हैं और 3,303 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 1,07,789 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 61,553 एक्टिव मामले हैं। 42,914 लोग स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस वायरस से अब तक 3,316 लोगों की जाने जा चुकी है।

रिकवरी रेट बढ़कर 39.62% हुआ: स्वास्थ्य मंत्रालय

Advertisement

देश में इस वक्त लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है। संक्रमित मामलों के बढ़ रहे आंकड़ों के बीच राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर जानकारी देते हुए अग्रवाल ने कहा कि जब लॉकडाउन का पहला चरण शुरू हुआ था तो उस वक्त रिकवरी रेट करीब 7.1% थी। दूसरे चरण में यह रेट बढ़कर 11.42% हुआ। जबकि तीसरे चरण में 26.59% और सोमवार से लागू लॉकडाउन के चौथे पर में बुधवार को यह रेट बढ़कर 39.62% हो गया है।

6.39 फीसदी कोविड-19 के मामलों में भर्ती होने की जरूरत: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 6.39 फीसदी कोविड-19 के मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगभग 2.94 प्रतिशत को ऑक्सीजन की, 3 प्रतिशत को आईसीयू और 0.45 प्रतिशत मरीज को वेंटीलेटर के सपोर्ट की आवश्यकता है।

प्रति लाख की जनसंख्या पर 0.2 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर 4.2 लोगों की मौत हुई है। जबकि भारत में प्रति लाख की जनसंख्या पर 0.2 लोगों की मौत हुई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 7.9 people, per lakh population, affected by COVID-19, India, recovery rate 39.62 percent, Health Ministry
OUTLOOK 20 May, 2020
Advertisement