Advertisement
21 June 2016

अभी नहीं आए हैं अच्छे दिन: पूर्व न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े

फाइल फोटो

केंद्र में दो वर्ष पूरे करने वाली मोदी सरकार के कामकाज का जायजा लेते हुए हेगड़े ने कहा, मैं नहीं कहूंगा कि उन्होंने वादा निभाया है। पुरानी सरकार से तुलना करें तो, भ्रष्टाचार की छाया दिखाई नहीं देगी। जहां तक प्रधानमंत्री की बात है, उन्होंने काफी प्रयास किए हैं, लेकिन अच्छे दिन अभी तक नहीं आए हैं। विदेशों में जमा काला धन वापस लाने के भाजपा के चुनावी वादे पर हेगड़े ने कहा, उन्हें अवश्य वापस लाना चाहिए। मुझे वास्तव में समझ नहीं आता कि क्या रूकावट है। उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि इस संबंध में उन्होंने क्या किया है। क्या उन्होंने स्विस सरकार से बात की है? क्या स्विस सरकार ने सूचना देने से मना कर दिया है? उसे सार्वजनिक करें। यह सिर्फ चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा नहीं हो सकता।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने के आरंभ में जिस प्रकार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया, उससे भारत के पूर्व सॉलीसीटर जनरल काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, दूसरे देशों के साथ संबंध बहुत विकसित हुए हैं। यह पहले के राजनीतिक रूख से अलग है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन में साथ मौजूद पूर्व न्यायाधीश का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन के बारे में कहना है कि उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं लगता कि आप प्रमुख ने भ्रष्टाचार कम करने या सुशासन लाने की दिशा में कोई प्रगति की है। कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त ने कहा,  दो मंत्रियों (दिल्ली सरकार के) के खिलाफ जांच चल रही है, तीन अन्य मंत्रियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह मिथक है कि कोई भी एक ईमानदार राजनीतिक दल रातों-रात समाज को बदल सकता है।

Advertisement

 

TAGS: उच्चतम न्यायालय, पूर्व न्यायाधीश, एन. संतोष हेगड़े, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, अच्छे दिन, भाजपा, राजग सरकार, काला धन, Prime Minister, Narendra Modi, Achhe Din, Supreme Court, N Santosh Hegde, BJP, NDA government, Back black money.
OUTLOOK 21 June, 2016
Advertisement