Advertisement
31 March 2015

हाशिमपुरा मामले में लोगों का बरी होना अन्याय: कांग्रेस

हाशिमपुरा मामले में लोगों का बरी होना अन्याय है : कांग्रेस | फाईल फोटो

पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह बहुत अजीब लगता है कि 42 लोग मारे गए और इतनी लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बावजूद एक व्यक्ति भी दोषी नहीं पाया गया है। कांग्रेस का विचार है कि यह अन्याय  है। न्याय नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, हम सरकार (उत्तर प्रदेश की सपा सरकार) से अपील करते हैं कि वह इसके खिलाफ अपील करे ताकि कोई दोषी ना बच पाए। उत्तर प्रदेश को ऐसा करना चाहिए। यदि भारत सरकार के कुछ करने की जरूरत है तो, उन्हें भी करना चाहिए।

TAGS: हाशिमपुरा, मुसलमानन, पीएसी कर्मि, कांग्रेस, शकील अहमद, उत्तर प्रदेश, भारत सरकार
OUTLOOK 31 March, 2015
Advertisement