Advertisement
03 October 2021

कोरोना वायरस: बीते दिन सामने आए 22 हजार 842 नए केस, 199 दिनों में सबसे कम आंकड़ा

कोरोना वायरस: बीते दिन सामने आए 22 हजार 842 नए केस 199 दिनों में सबसे कम आंकड़ा | पीटीआई

देश में कोरोना महामारी के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22 हजार 842 नए मामले आए, 25 हजार 930 लोग कोरोना से ठीक हुए और 244 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 मामलों की संख्या 3 करोड़ 38 लाख 13 हजार 903 थी, जबकि सक्रिय मामले घटकर 2 लाख 70 हजार 557 हो गए, जो 199 दिनों में सबसे कम है।

सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 244 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 48 हजार 817 हो गया है।

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.80 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 97.87 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

Advertisement

भारत में कोरोना महामारी 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना संक्रमण, कोरोना के आंकड़े, corona virus, covid 19, corona infection, corona statistics
OUTLOOK 03 October, 2021
Advertisement