Advertisement
27 January 2021

हिंसा के बाद छावनी में तब्दील दिल्ली, वीआईपी लुटियंस जोन के सभी रास्ते बंद

social media/twitter

गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। यातायात पुलिस द्वारा कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। इस निर्णय के कारण आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा आज दिल्ली में वीआईपी लुटियंस जोन में जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इंडिया गेट, प्रगति मैदान और मंडी हाउस जाने वाले रास्तों को भी पुलिस की टीम ने बंद कर दिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी आम लोगों को अपने ट्वीटर के माध्यम से पहुंचाई है जिसमें कहा गया कि 'मिन्टो रोड से कनाट प्लेस जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है, कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।'

पुलिस के इस निर्णय ने आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा इन रास्तों में नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, संसद भवन, राजपथ, इंडिया गेट, भारत सरकार के अधिकांश मंत्रालय व हेडक्वार्टर, आईटीओ, मंडी हाउस, कनाट प्लेस, विदेशी दूतावासों वाला इलाका व अन्य वीआईपी रास्ते शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सतर्कता के लिहाज से ये कदम उठाए हैं। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस प्रोटेक्शन बढ़ा दिया गया है।

Advertisement

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi violence, VIP Lutyens zone closed, Delhi traffic police, Opposition to agricultural laws, दिल्ली यातायात पुलिस, वीआईपी लुटियंस जोन बंद, कृषि कानूनों के विरोध, छावनी में तब्दील दिल्ली, दिल्ली ट्रैक्टर रैली
OUTLOOK 27 January, 2021
Advertisement