Advertisement
21 October 2015

मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र में समुद्री परिवहन करार को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र में समुद्री परिवहन पर करार को मंजूरी दी | पीटीआई

भारत और मिस्र के बीच  शिपिंग के क्षेत्र में दोनों देशों के आपसी सहयोग से मिलने वाले लाभ और महत्व को देखते हुए इस समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया गया है। समझौते के जरिए दोनों देशों के बीच मर्चेंट शिपिंग और अन्य समुद्र संबंधी मामलों में सलाह ली जा सकेगी। साथ ही इस क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाया जाएगा।  

इस समझौते से समुद्री संबंध के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। इससे समुद्री यातायात को और बेहतर बनाया जा सकेगा, प्रशिक्षण के लिए विभिन्न समुद्री प्रतिष्ठानों से छात्रों और स्टाफ का आदान-प्रदान किया जा सकेगा, समुद्र और बंदरगाहों पर वाणिज्यिक माल के प्रवाह को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा, समुद्री परिवहन, जहाज निर्माण और मरम्मत, समुद्री प्रशिक्षण, सिमुलेटर्स के विकास समेत सूचना प्रौद्योगिकी, बंदरगाहों के विकास और अन्य समुद्री गतिविधियां आदि के क्षेत्र में संयुक्त उपक्रमों की स्थापना की जा सकेगी। 

मंत्रिमंडल ने भारत और मालदीव के बीच आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहयोग संधि पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है। इस संधि का उद्देश्य आपराधिक मामलों में सहयोग और आपसी कानूनी मदद के जरिए दोनों देशों में अपराध की प्रभावी जांच और अभियोजन को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित संधि से अंतरदेशीय और आतंकवाद से जुड़े अपराधों के संदर्भ में अपराध की जांच और अभियोजन में मालदीव के साथ द्विपक्षीय सहयोग के लिए विस्तृत कानूनी खाका उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही इस संधि से अपराध और आतंकवादी गतिविधियों के लिए उपयोग होने वाली राशि पर नज़र, उसपर नियंत्रण और रोक लगायी जा सकेगी।

Advertisement

 

TAGS: केंद्रीय मंत्रिमंडल, नरेंद्र मोदी, भारत, मालदीव, मिस्र, समुद्री परिवहन, Agreement, India, Egypt, Maritime Transport, Maldives
OUTLOOK 21 October, 2015
Advertisement