Advertisement
21 March 2017

अमेरिकी रक्षा मंत्री 24 मार्च को डोभाल से मिलेंगे : पेंटागन

google

पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जैफ डेविस ने अनौपचारिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस 24 मार्च को डोभाल से मुलाकात करेंगे।

उनके बीच द्विपक्षीय सुरक्षा से जुड़े व्यापक मुद्दों के साथ ही रक्षा संबंधों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी।

डेविस ने एक सवाल के जवाब में कहा, निश्चित रूप से भारत क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा सहयोगी और ताकत है। क्षेत्र में भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध आगे भी जारी रहेंगे। ट्रंप प्रशासन के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली यह बैठक बेहद अहम है।

Advertisement

डोभाल के अमेरिकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एचआर मैक्मास्टर से भी व्हाइट हाउस में मुलाकात करने की संभावना है। भाषा

TAGS: पेंटागन, अजीत डोभाल, अमेरिका, भारत, india, pentagon, ajit dobhal, America
OUTLOOK 21 March, 2017
Advertisement