Advertisement
31 January 2025

वॉशिंगटन में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक विमान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हुई टक्कर में सभी यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 67 लोगों की जान चली गयी थी। इस विमान में 64 लोग सवार थे। इसमें 60 यात्री हैं और चालक दल के चार सदस्य थे। सैन्य हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों की भी हादसे में मौत हो गयी थी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, वॉशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हाíदक संवेदनाएं हैं। हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Advertisement

Deeply saddened by loss of lives in the tragic collision in Washington DC.

Our heartfelt condolences to the families of the victims.

We stand in solidarity with the people of the United States. @realDonaldTrump
— Narendra Modi (@narendramodi) January 31, 2025

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: All 67 people died, plane and helicopter, Washington, Prime Minister Narendra Modi, expressed condolences, Death of people in accident
OUTLOOK 31 January, 2025
Advertisement