Advertisement
13 January 2021

कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से सरकार ने रोका पल्स पोलियो अभियान, अनिश्चित काल के लिए स्थगित

देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जारी तैयारियों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 जनवरी को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को टाल दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई।

देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू होना है। इसका प्रभाव अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है। 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अब आगे बढ़ा दिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है।

Advertisement

गौरतलब है कि देश में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप से जुड़ा अभियान चलाया जाता है। हर साल लाखों की तादाद में बच्चों को पोलियो दी जाती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, मगर अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान की वजह से इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय, पोलियो टीकाकरण अभियान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, 17 जनवरी, पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, corona vaccination, Ministry of Health, polio vaccination
OUTLOOK 13 January, 2021
Advertisement