Advertisement
26 March 2015

भू विधेयक पर अन्ना ने दी मोदी को बहस की चुनौती

जमीन विधेयक पर पीएम से बहस चाहते हैं हजारे | पीटीआइ

जब हजारे का ध्यान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के इस बयान की ओर आकृष्ट कराया गया कि वह इस विधेयक का विरोध करने वालों के साथ इस प्रस्तावित कानून पर बहस के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, गडकरी की तैयारी कमजोर है। हम इस मुद्दे पर कैमरा के सामने प्रधानमंत्री के साथ खुली और व्यापक बहस के लिए तैयार हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने गांव रालेगण सिद्धि में संवाददाताओं से कहा, लोगों को यह बहस देखने दिया जाए और वे तथ्य खुद ही देखें।

गडकरी ने कहा था कि सरकार इस विधेयक के सभी पहलुओं पर बहस के लिए तैयार है। इस विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिलना बाकी है। उन्होंने सभी बड़े दलों के नेताओं और हजारे को किसी भी मंच पर बहस के लिए आने का न्यौता दिया था।

Advertisement

कांग्रेस की अगुवाई में एकजुट विपक्ष राज्यसभा में इस विधयेक के रास्ते में रोड़े अटकाए हुए है। विपक्ष ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक ग्यापन सौंपकर जमीन विधेयक को किसान विरोधी बताया था।

TAGS: अन्ना हजारे, जमीन अधिग्रहण विधेयक, नरेंद्र मोदी, नितिन गड़करी, महाराष्ट्र, अहमदनगर
OUTLOOK 26 March, 2015
Advertisement