Advertisement
18 April 2023

देश को मिला पहला 'एप्पल' स्टोर, सीईओ कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत

ट्विटर/एएनआई

दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश में पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को चालू हो गया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले।

अमेरिकी कंपनी ने करीब एक पखवाड़े पहले यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में जोरदार उत्साह था।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> महाराष्ट्र: भारत में एप्पल का पहला स्टोर आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला गया। एप्पल के CEO टिम कुक ने स्टोर का उद्घाटन किया। <a href="https://t.co/vlbuUS5mE4">pic.twitter.com/vlbuUS5mE4</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1648198599967387648?ref_src=twsrc%5Etfw">April 18, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया। कंपनी इसके बाद बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Apple's first India store, iconic consumer technology brand Apple, Chief executive Tim Cook, welcome customers
OUTLOOK 18 April, 2023
Advertisement