Advertisement
01 September 2019

केरल के राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, कलराज मिश्र का राजस्थान ट्रांसफर

रविवार को राष्ट्रपति ने देश के पांच राज्यों के लिए नए राज्यपालों की घोषणा की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का गवर्नर नियुक्त किया है। वहीं तेलंगाना में तमिलसाई सुंदरराजन को गवर्नर के तौर पर भेजा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र और बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक हिमाचल के मौजूदा गवर्नर रहे कलराज मिश्र को राजस्थान भेजा गया है।

कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश से राजस्थान स्थानांतरित किया गया है, जहां वे कल्याण सिंह की जगह नए राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल प्रदेश में मिश्रा की जगह ली है। भगत सिंह कोश्यारी को विद्यासागर राव की जगह महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि केरल में  आरिफ मोहम्मद खान ने पी सदाशिवम की जगह ली है। डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को ई.एस.एल. नरसिम्हन की जगह तेलंगाना का नया गवर्नर बनाया गया है।

कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान

Advertisement

बता दें कि शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने से नाराज कांग्रेस और राजीव मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले आरिफ मोहम्मद खान कांग्रेस से दो बार, जनता दल और बसपा से एक-एक बार लोकसभा का सदस्य रह चुके आरिफ मोहम्मद खान ने वर्ष 2004 भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि साल 2007 में भाजपा छोडने के साथ ही उन्होंने संसदीय राजनीति से दूरी बना ली थी।

महज 26 वर्ष की उम्र में विधायक कते तौर पर संसदीय राजनीति की शुरुआत साल 1977 से की। बाद में कांग्रेस में शामिल हुए और 1980 में कानपुर और 1984 में बहराइच से सांसद चुने गए। इसी दौरान शाहबानो केस में शीर्ष अदालत का फैसला पलटने से नाराज खान ने कांग्रेस और राजीव मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। साल 1989 में जनता दल से तो साल 1998 में बसपा से सांसद बने। साल 2004 में भाजपा में शामिल हुए मगर कैसरगंज से लोकसभा चुनाव हारने के बाद साल 2007 में भाजपा छोड़ी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arif Mohammed Khan, new Governor, Kerala
OUTLOOK 01 September, 2019
Advertisement