Advertisement
08 June 2017

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- ‘ढाई जंग’ लड़ने लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार

जनरल रावत ने कहा कि भारत इन विभिन्न मोर्चों पर युद्ध के लिए तो तैयार है ही, लेकिन किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास कई प्रभावी रास्ते भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी बताया कि भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बावजूद पिछले 40 वर्षों में वहां एक भी गोली नहीं चली।

वहीं, सैन्य आधुनिकीकरण पर जनरल रावत ने कहा कि इसकी तैयारी भी साथ-साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि हम आधुनिकीकरण का मुद्दा सरकार के सामने उठाते रहते हैं और अभी सेना के शस्त्रागार को अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 30% उपकरण बेहद आधुनिक हैं, 40% का आधुनिकरण किया जा रहा है और बाकी 30% पुरानी पड़ चुकी है और उसे अपग्रेड करने की जरूरत है।

सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर के हालात को जल्द ही सुधारने का भी दावा किया। उन्होंने पाकिस्तान पर सोशल मीडिया प्रोपगैंडा के जरिये राज्य के युवाओं को भरमाने का आरोप लगाया। पाकिस्तान भ्रामक संदेशों और वीडियो से छेड़छाड़ कर राज्य के युवाओं को बरगला रहा है। घाटी से भी कुछ लोग इसमें पाकिस्तान का साथ दे रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Army Chief Bipin Rawat, Army, fully ready, two-and-a-half, front war
OUTLOOK 08 June, 2017
Advertisement