Advertisement
15 February 2021

दिशा रवि की गिरफ्तारी: केजरीवाल ने की निंदा, बताया लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला

social media

दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने किसानों के विरोध से संबंधित 'टूलकिट' शेयर करने के आरोप में 21 साल की क्लाइमेट एक्टीविस्ट दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में दिशा की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक ट्विट किया कि 21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।

बता दें कि दिशा रवि को शनिवार को बेंगलुरु के सोलादेवनहल्ली इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। वह 'फ्राइडे फॉर फ्यूचर ’अभियान के संस्थापकों में से एक हैं। ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

पुलिस का दावा है कि दिशा रवि ने टूल किट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उसने ही ग्रेटा को टूल किट डॉक्यूमेंट हटाने के लिए कहा था। दिशा ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और वह खालिस्तान समर्थक पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के सहयोग से देश के खिलाफ असंतोष का माहौल बनाने का काम कर रही थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले, टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि, दिशा रवि, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, Greta Thanberg Toolkit case, Toolkit case Disha Ravi, Delhi CM Arvind Kejriwal, arrested in Toolkit case, Arvind Kejriwal called Disha Ravi
OUTLOOK 15 February, 2021
Advertisement