Advertisement
03 March 2021

भाजपा से परेशान है जनता, एमसीडी में भी बनेगी आप की सरकार: अरविंद केजरीवाल

file photo

दिल्ली नगर निगम के उप चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के भारी जीत दर्ज करने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को बधाई दी है और कहा है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर ‘काम के नाम’ पर मतदान किया है।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “ दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर ‘काम के नाम’ पर वोट दिया है। सबको बधाई। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आप की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं। ”

उप मुख्यमंत्री एवं आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इन उप चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “एमसीडी उप चुनावों में पांच में से चार वार्डों पर जीत हासिल करने पर आप कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले एमसीडी चुनावों में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।”

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डाें पर हुए उप चुनावों के आज घोषित नतीजों के अनुसार चार पर आप और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा का इन उप चुनावों में खाता भी नहीं खुल सका है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi Municipal Corporation by-elections, Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party's landslide victory, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली नगर निगम के उप चुनाव, दिल्ली में आप की जीत
OUTLOOK 03 March, 2021
Advertisement