Advertisement
05 November 2016

असम के चैनल को भी एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश

गूगल

समिति ने महसूस किया कि चैनल ने एक से अधिक बार प्रोग्रामिंग दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो नवंबर के आदेश में चैनल न्यूज टाइम असम को भी नौ नवंबर को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा है।

चैनल के खिलाफ आरोपों में से एक आरोप है कि उसने एक कार्यक्रम का प्रसारण किया जिसने एक नाबालिग लड़की की पहचान का खुलासा किया जिसे घरेलू सेवक के तौर पर काम करने के दौरान बर्बर यातना दी गई थी। चैनल द्वारा प्रसारित दृश्यों में बच्ची की निजता और गरिमा से समझौता किए जाने की बात महसूस करते हुए चैनल को अक्टूबर 2013 में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

चैनल के पक्ष को सुनने के बाद अंतर मंत्रालयीन समिति, जिसने मामले की जांच की, उसने महसूस किया कि चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा जा सकता है। (एजेंसी)

TAGS: असम, चैनल, प्रसारण, बंद, केंद्र सरकार, एनडीटीवी, दिशा निर्देश
OUTLOOK 05 November, 2016
Advertisement