Advertisement
23 May 2021

असम में गौ संरक्षण विधेयक लाएगी भाजपा सरकार, राज्यपाल ने दी जानकारी

असम में भाजपा सरकार राज्य के बाहर मवेशियों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए अगले विधानसभा सत्र में गौ संरक्षण विधेयक पेश करने पर विचार कर रही है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शनिवार को कहा कि गाय का परिवहन राज्य के बाहर किये जाने पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार की अगले विधानसभा सत्र में गौ संरक्षण विधेयक पेश करने की योजना है।

जगदीश मुखी ने 15वीं असम विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोग गाय को पवित्र जानवर मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सरकार अगले विधानसभा सत्र में गौ संरक्षण विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। प्रस्तावित विधेयक में मवेशी के राज्य के बाहर परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की परिकल्पना की गई है।’’

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि सरकार मवेशी की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और असम के बाहर परिवहन करते पाए जाने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार (विधेयक) पारित होने के बाद, असम उन राज्यों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने इस तरह के विधेयक पारित किए हैं।’’ मुखी ने यह भी कहा कि गाय लोगों का पोषण करती है क्योंकि यह उन्हें ‘‘जीवनदायी दूध’ देती है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: असम, भाजपा गौ संरक्षण विधेयक, राज्यपाल जगदीश मुखी, Assam, BJP, Cow Protection Bill, Governor Jagdish Mukhi
OUTLOOK 23 May, 2021
Advertisement