Advertisement
25 April 2021

दिल्ली में कोरोना से हालात खराब: श्मशान में कम पड़ी जगह, पार्क में होगा अंतिम संस्कार

कोरोनावायरस ने देश में खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी स्थिति बेकाबू है। अधिकारियों ने कोविड से मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली के सराय काले खां में श्मशान का विस्तार किया। अब यहां के पार्क में भी शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा, कोविड-19 की बढ़ती संख्या के बीच, अधिकारियों ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में एक श्मशान का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि श्मशान के अंदर स्थित एक पार्क में कोविड -19 पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 357 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गई है और कुल 13,898 लोगों की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में उपचाराधीन मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 93,080 उपचाराधीन मामले हैं।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: COVID-19, crematorium in Delhi, Delhi, Coronaries, दिल्ली, दिल्ली में कोरोना, श्मशान
OUTLOOK 25 April, 2021
Advertisement