Advertisement
14 December 2016

दिल्ली में 3.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित नोट बरामद

दिल्ली में 3.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित नोट बरामद | google

उन्होंने बताया कि पांचों की पहचान अंसारी अबुजर,  फजल खान,  अंसारी अफ्फान,  लाडू राम और महावीर सिंह के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई राशि कई सूटकेस और कार्टन में रखे गए थे। पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला कि ये नोट मुंबई आधारित कुछ हवाला ऑपरेटरों का है।

उन्होंने बताया कि  पांचों ने पैकेजिंग विशेषज्ञों से इन नोटों की पैकिंग कराई थी और इन नोटों को इस तरह से पैक किया था कि हवाई अड्डे की स्कैनिंग मशीनें भी इसका पता नहीं लगा पाईं। विशेषज्ञों ने पैकिंग में खास तरह के टेप और तारों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने नकदी जब्त कर ली है और इन लोगों के मोबाइल फोन के विवरण का पता लगाया जा रहा है। उनके मोबाइल फोन में कई अन्य हवाला ऑपरेटरों से संबंधित जानकारी शामिल है। (एजेंसी)

TAGS: दिल्ली, नोट, बरामद, गिरफ्तार
OUTLOOK 14 December, 2016
Advertisement