Advertisement
03 August 2017

एनकाउंटर से पहले दुजाना के बोल, 'बधाई हो, आपने मुझे पकड़ लिया, पर मैं सरेंडर नहीं करूंगा'

एनकाउंटर से पहले दुजाना के बोल, 'बधाई हो, आपने मुझे पकड़ लिया, पर मैं सरेंडर नही | Twitter

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आर्मी और अबू दुजाना के बीच हुई बातचीत का पता चला है। इस बातचीत में दुजाना ने सरेंडर नहीं करने की बात कही। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दुजाना ने अधिकारी से पूछा, "क्या हाल है? मैंने कहा, क्या हाल है?" इसके बाद आर्मी ऑफिसर ने दुजाना से कहा, "हमारा हाल छोड़ दुजाना, तू सरेंडर क्यों नहीं कर देता। तेरी इस लड़की से शादी हुई है और तू जो इसके साथ कर रहा है वह ठीक नहीं है।"

इस टेप में दुजाना ने कहा, "हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। जिसको गेम खेलना है खेले, कभी हम आगे, कभी आप। आज आपने पकड़ लिया, मुबारक हो आपको। जिसको जो करना है कर लो।' उसने आगे आर्मी ऑफिसर से कहा, 'मैं सरेंडर नहीं कर सकता। जो मेरी किस्मत में लिखा है वही होगा। अल्लाह वही करेगा, ठीक है।"

जिहाद के लिए मां-बाप छोड़ा

Advertisement

दुजाना ने सेना के अधिकारियों को यह भी कहा कि वह अपने पीछे गिलगित-बल्टिस्तान में अपने माता-पिता को जिहाद के लिए छोड़कर जा रहा है। इस दौरान सेना के अधिकारी ने दुजाना से यह भी कहा कि वह अपने माता-पिता के बारे में सोचे लेकिन उसके ऊपर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने कहा, 'मां-बाप तो उस दिन मर गए जिस दिन मैं उनको छोड़कर आया।'

आओ घर के भीतर...

सेना अधिकारियों ने दुजाना से कहा, “अल्लाह सबके लिए एक जैसा है।” इसके जवाब में उसने सेना अधिकारी से कहा, “अगर अल्लाह मेरे और तुम्हारे लिए एक जैसा है तो आओ, घर के भीतर मुझसे मुलाकात करो।” उसने यह भी कहा कि उसे पूरा खेल समझ में आ रहा है कि उसे पाकिस्तानी एजेंसियों ने मोहरा बनाया है।

फिर कोई जवाब नहीं आया...

बताया जा रहा है कि इस टेप में सेना अधिकारी ने दुजाना से यह अपील किया कि कश्मीरियों को बचाओ और उन्हें आतंक के लिए इस्तेमाल मत करो लेकिन दुजाना ने इस बीच बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी अधिकारी ने स्थानीय कश्मीरी युवक से कहा कहा कि दुजाना को आत्म समर्पण के लिए कहे लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

TAGS: encounter, Dujana, Congratulations, surrender, Kashmir, Terror
OUTLOOK 03 August, 2017
Advertisement