Advertisement
31 March 2021

फाइजर की कोरोना वैक्सीन 12 साल के बच्चों पर 100 फीसदी असरदार, अमेरिका में 16 साल से ऊपर का हो रहा टीकाकरण

फाइजर की कोरोना वैक्सीन 12 साल के बच्चों पर 100 फीसदी असरदार, अमेरिका में 16 साल से ऊपर का हो रहा टीकाकरण | File Photo

अमेरिकी कंपनी फाइजर इंक और बायोनटेक एसई ने हाल ही में 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया था। वैक्सीन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए ये वैक्सीन सौ प्रतिशत असरदार है। अमेरिका में 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के युवाओं को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है। 

मॉडर्ना इंक ने भी पिछले हफ्ते ऐसी एक ट्रायल लॉन्च की थी। 6 महीने तक के बच्चे को भी टीका दिया गया था। अभी केवल फाइजर और बायोनटेक वैक्सीन का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका में 16- और 17 साल के बच्चों में किया जा रहा है। 

Advertisement

मॉडर्ना वैक्सीन 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को दिया जा रहा है। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। दूसरी तरफ महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन फिलहाल बच्चों के लिए वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है। देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीकाकरण किया जा रहा है। बीते दिनों एक महीने में बेंगलुरू में करीब पांच बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनकी उम्र दस साल से कम है।

 

 

 

TAGS: BioNTech, Pfizer, Covid-19, Vaccine 100%, Effective On 12-15 Year Olds
OUTLOOK 31 March, 2021
Advertisement