Advertisement
04 January 2022

'बुली बाई' ऐप विवाद: इंजीनियरिंग के छात्र को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया, जानें पूरा मामला

मुंबई साइबर पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप मामले में बेंगलुरु के इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि गीथहब प्लेटफॉर्म द्वारा होस्ट किए गए ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें 'नीलामी' के लिए अपलोड की गई थीं। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था।

मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन ने ऐप डेवलपर्स और ऐप को बढ़ावा देने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।

Advertisement

सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को 'बुली बाई' ऐप पर 'नीलामी' के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के अपलोड किया गया था और तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई थी। एक साल से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है। ऐप सुली डील का क्लोन प्रतीत होता है जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद खड़ा हुआ था।

TAGS: बुली बाई ऐप विवाद, इंजीनियरिंग छात्र, बेंगलुरु, Bulli Bai app row, Bengaluru, engineering student
OUTLOOK 04 January, 2022
Advertisement