Advertisement
31 August 2016

विदेशी निवेशक बना सकते हैं भारत में स्‍थायी ठिकाना

गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री जान कैरी भारत की यात्रा पर हैं और उन्होने अपने भाषण में भी इस बात का जिक्र किया था कि विदेशी निवेशकों को स्‍थायी निवास की योजना मिलने से निवेशकों की संख्या में बढ़ेगी। इसके बाद मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस योजना को मंजूरी दे दिया। माना जा रहा है कि मंजूरी के बाद दोनों देशों के रिश्तों में गर्मजोशी होगी।

कैबिनेट की इस मंजूरी के बाद भारत में निवेश कर रहे निवेशक यहां स्‍थायी तौर पर रह कर भारत में व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। सरकार के इस फैसले से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और एफडीआई की राह और आसान हो जाएगी। 

TAGS: केंद्रीय मंत्रिमंडल, विदेशी, निवेशक, मंत्रिमंडल, सरकार, एफडीआई, निवास, अमेरिका
OUTLOOK 31 August, 2016
Advertisement