Advertisement
24 April 2021

महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुश के खिलाफ FIR दर्ज, परमबीर सिंह ने 100 करोड़ की वसूली का लगाया है आरोप

file photo

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। देशमुख के अलावा और अन्य लोगों पर भी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोप के मामले में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप में  जांच एजेंसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रारंभिक जांच शुरू की थी। सीबीआई ने मामला दर्ज करने के बाद मुंबई में कई स्थानों पर तलाशी शुरू की जिसमें देशमुख का आवास भी शामिल है।

बता दें, अनिल देशमुख पर आरोप हैं कि उन्होंने पूर्व पुलिस अफसर सचिन वाजे सहित कई अधिकारियों को 100 करोड़ की वसूली के निर्देश दिए थे। सीबीआई ने इन आरोपों पर देशमुख से पूछताछ भी की थी। इन आरोपो के लगने के बाद परमबीर सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए सीबीआई को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। उसके कुछ घंटे बाद ही अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

ठाकरे सरकार को लगा था सुप्रीम कोर्ट से झटका

Advertisement

बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जहां 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हर मामला शीर्ष अदालत में नहीं लाया जा सकता। ऐसा करने से एक ढह रही प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी। कोर्ट ने कहा कि आरोपों की प्रकृति और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, इसे एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की आवश्यकता है। यह जनता के विश्वास की बात है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- "यह दो बड़े पद पर बैठे लोगों से जुड़ा मामला है। लोगों का भरोसा बना रहे, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल नहीं देंगे।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, पूर्व सीपी परमबीर सिंह, अनिल देशमुख पर एफआईआर, 100 करोड़ की वसूली का मामला, सचिन वाजे मामला, एंटीलिया मामला, सुप्रीम कोर्ट, Former Home Minister Anil Deshmukh, former CP Parambir Singh, FIR on Anil Deshmukh, recovery case of Rs 10
OUTLOOK 24 April, 2021
Advertisement