Advertisement
09 September 2016

सीबीआई ने जगदीश टाइटलर से पूछताछ की

सीबीआई ने जगदीश टाइटलर से पूछताछ की | गूगल

अदालत का यह निर्देश उस समय आया था जब सीबीआई अभियोजक ने चल रही जांच पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल की थी और अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो महीनों का समय मांगा था। यह मामला उत्तरी दिल्ली के गुरूद्वारा पुलबंगश में दंगों से संबंधित है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक दिन बाद यानी एक नवंबर 1984 को वहां तीन लोगों की हत्या कर दी गयी थी। दिसंबर 2007 में एक अदालत द्वारा क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करने से इंकार कर देने के बाद सीबीआई ने गुरूद्वारा के पास बादल सिंह, ठाकुर सिंह और गुरचरण सिंह की हत्या के मामले की फिर से जांच की थी। सीबीआई मामले में तीन क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। टाइटलर ने दंगों में किसी भूमिका से इंकार किया है।

भाषा

TAGS: Jagdish Tytler, जगदीश टाइटलर
OUTLOOK 09 September, 2016
Advertisement