Advertisement
05 August 2020

राम मंदिर भूमि-पूजन: पीएम मोदी- सदियों का इंताजर खत्म हुआ, भगवान राम अब टेंट से भव्य मंदिर में रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अनुष्ठान पूजा-अर्चना के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मंदिर के अस्तित्व को मिटाने की बहुत कोशिश हुई लेकिन राम हमारे मन में बसे हैं। उन्होंने कहा, "राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुले-मिले हैं। आप भगवान राम की अद्भूत शक्ति देखिए, इमारतें नष्ट हो गईं। क्या कुछ नहीं हुआ, अस्तित्व मिटाने का हर प्रयास हुआ। लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति के आधार हैं।" इस अवसर पर उन्होंने राम भक्तों को बधाई दीं. पीएम ने कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है। पूरे देश में उत्सव है।

राम मंदिर भूमि-पूजन समारोह: पीएम मोदी ने रखी मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला, पूरा कार्यक्रम क्लिक कर पढ़ें

पीएम मोदी के संबोधन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने मंदिर परिसर को संबोधित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- सुप्रीम कोर्ट को जाता है काफी कुछ श्रेय

मंदिर परिसर को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "वर्षों से टेंट के नीचे रह रहे रामलला के लिए अब भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से राम जन्मभूमि आज मुक्त हो गया है। हर मन आज दीपमय है। सदियों का इंतजार आज खत्म हो रहा है।"

ये भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: राहुल गांधी बोले- राम प्रेम हैं, वो कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते

वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि ये भारत को वैभवशाली बनाने की शुरुआत है। सदियों की आस पूरी होने से पूरे देश में आनंद है। मंदिर निर्माण के लिए कइयों ने बलिदान दिए है। मोहन भागवत से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिसर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये 5 सौ सालों का बड़ा और कड़ा संघर्ष रहा है। आज 5 शताब्दियों का संकल्प पूरा हो रहा है।

TAGS: Ram Janam Bhoomi Pujan Live, Ram Temple News In Hindi, राम मंदिर, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, Ram Temple, Ayodhya
OUTLOOK 05 August, 2020
Advertisement