Advertisement
05 November 2016

छठमय हुई राजधानी

छठमय हुई राजधानी

बिहार के लोक उत्सव की रोशनी महानगरों तक चली आई है। लोक आस्था का पर्व छठ कल यानी शुक्रवार के नहाय-खाय से शुरू हो गया। आज शनिवार को दूसरा दिन खरना है। दिल्ली में भी घाटों पर रौनक है तो वहीं कुछ लोगों ने रविवार शाम और सोमवार  सुबह के अर्घ्य की व्यवस्था की है।

खरना में दिनभर उपवास रखा जाता है और नदी में या किसी जलाशय में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन मिट्टी के चूल्हे में आम की लड़की जलाकर गुड़, चावल और दूध से बनी खीर और आटे, चीनी और घी से बना ठेकुआ प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। 

TAGS: chhath, delhi, छठ, दिल्ली
OUTLOOK 05 November, 2016
Advertisement