Advertisement
04 April 2015

गीता गर्ल को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

पीटीआइ

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने भगवद्गीता के बारे में जानकारी के आकलन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा गीता चैम्पियंस लीग में अव्वल रहने वाली मरियम को सम्मानित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश के इस निर्णय से समाज में सभी धर्मों को मानने तथा उनका आदर करने का संदेश जाएगा। मरियम को जल्द ही पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस्कॉन द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता में मुम्बई के एक स्कूल की छठी कक्षा की 12 वर्षीय मरियम आसिफ सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में मुम्बई के 195 स्कूलों के 4,500 से ज्यादा बच्चों से हिस्सा लिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भगवद्गीता प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, मरियम सिद्दीकी, मुम्बई
OUTLOOK 04 April, 2015
Advertisement