Advertisement
10 February 2021

चीनी रक्षा मंत्रालय का दावा, पूर्वी लद्दाख में पीछे हट रहे चीन और भारत के सैनिक

file photo

चीन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूर्वी लद्दाख में पैंगोल झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर तैनात भारत और चीन के सैनिक पीछे हटना शुरू हो गए हैं। वहीं, भारत की ओर से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर तैनात भारत और चीन के सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित ठंग से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

उनके इस बयान से संबंधित खबर चीन के आधिकारिक मीडिया ने साझा की है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कियान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप दोनों देशों के सशस्त्र बलों की अग्रिम पंक्ति की इकाइयों ने आज 10 फरवरी से पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया। बता दें, भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल मई से सैन्य गतिरोध चला आ रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: China and India troops, भारत चीन गतिरोध, India China stalemate, सैन्य गतिरोध, लद्दाख में पैंगोल झील, चीन और भारत के सैनिक, चीनी रक्षा मंत्रालय का दावा
OUTLOOK 10 February, 2021
Advertisement