Advertisement
08 January 2022

दिल्ली में लगातार बारिश तो जम्मू में बर्फबारी, जानें क्या है मौसम का मिजाज, देखें तस्वीरें

एएनआई

देशभर में साल की शुरुआत से ही ठीठुरन बढ़ने लगी है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम बिगाड़ दिया है। राजधानी में आज सुबह से हो रही बारिश के बाद निचले इलाकों में जलभराव हुआ।


ठंड की मार मध्यप्रदेश की राजधानी में भी देखने को मिल रही है। भोपाल में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Advertisement

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी आज बर्फबारी हुई है। भारी बारिश और बर्फ़बारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया।

इसके अलावा कटरा में भी माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर सेवाएं आदि निलंबित कर दी हैं लेकिन यात्रा जारी है।

राजौरी के भी कुछ हिस्सों में भारी हिमपात के कारण सड़कों पर बर्फ जम गई। जिसके बाद बर्फ हटाने का कार्य किया गया।

हरियाणा में भी भारी बारिश के चलते गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर जलजमाव हुआ है। इसकी वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पहले की स्पष्ट कर दिया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साध बारिश की आशंका है। इस बारिश के बाद कई राज्यों में शीत लहर के आसार बढ़ गए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मौसम अपडेट, मौसम विभाग, दिल्ली में ठंड, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, मौसम समाचार, Weather Updates, Meteorological Department, Cold in Delhi, Snowfall in Jammu and Kashmir, Weather News
OUTLOOK 08 January, 2022
Advertisement