Advertisement
27 June 2016

अब कॉमिक्स में भी दिखेंगे महात्मा गांधी

इस प्रकाशन संस्था की स्थापना महात्मा गांधी ने ही 1929 में की थी। स्वराज के प्रचार प्रसार के लिए यहां से किताबें छापने की योजना बनी। यह प्रकाशक संस्था महात्मा गांधी पर आधारित किताबें छापती है। इसने गांधी के जीवन पर आधारित कई पुस्तकें प्रकाशित की हैं। नई पीढ़ी को गांधी के बारे में पढ़ाने के लिए कॉमिक्स प्रकाशन की योजना बनाई गई है। एक साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर कॉमिक्स श्रृंखला की पहली कड़ी बाजार में होगी।

यह प्रकाशन संस्था अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं में आठ सौ पुस्तकें छाप चुकी है। यहां के डिजीटल एवं प्रिंट पब्लिशिंग कंसलटेंट अपूर्व अशर के अनुसार, अमर चित्र कथा की तर्ज पर कॉमिक्स की पुस्तकें छापी जाएंगी। भाषा भी ऐसी रखी जाएगी, जो कम उम्र वाले नौनिहालों को आकृष्ट करे। इस कॉमिक्स में महात्मा गांधी के बोले गए वाक्यों को हूबहू रखा जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महात्मा गांधी, कॉमिक्स, अहमदाबाद, नवजीवन ट्रस्ट, Comics, Mahatma Gandhi
OUTLOOK 27 June, 2016
Advertisement