Advertisement
15 June 2016

कनॉट प्लेस दुनिया का सातवां सबसे महंगा स्थान

गूगल

कंपनी ने एक बयान में बताया, नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिकट में एक वर्ष का किराया 149.71 डॉलर प्रति वर्ग फुट है और इस प्रकार यह दुनिया का सातवां सबसे महंगा कार्यालय स्थान है। इस सूची में सबसे ऊपर हांगकांग (सेंट्रल) है जहां वार्षिक आधार पर प्रति वर्ग फुट किराया 290 डॉलर है। इसके बाद लंदन-सेंट्रल (वेस्टएंड) का स्थान है जहां वार्षिक किराया 262.29 डॉलर प्रति वर्ग फुट है। इस सूची में तीसरा स्थान बीजिंग की फाइनेंस स्ट्रीट, चौथा स्थान बीजिंग के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिकट और पांचवां स्थान हांगकांग के वेस्ट कोलून का है। शीर्ष दस की सूची में तोक्यो के मारूनोउची, ओटेमाची,  लंदन-सेंट्रल (शहर), न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहैटन और शंघाई के पुडोंग शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कनॉट प्लेस, महंगा, कार्यालय, New Delhi’s Central Business District, Connaught Place, ranks, expensive prime office market, world
OUTLOOK 15 June, 2016
Advertisement