Advertisement
21 October 2020

देश में कोरोना मामले 76 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 54,044 नए मामले, 717 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर नए मरीजों की संख्या 50 हजार से ज्यादा बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 54,044 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 717 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है। बीते दिन 61,775 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पहले तीन महीने बाद पहली बार देश में 50 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए थे और मौत की संख्या में भी कमी देखी गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 54,044 नए मामले आने के बाद मामलों की संख्या 76,51,108 हुई, 717 मौतों के बाद मौतों का आंकड़ा 1,15,914 हुआ। 8,448 की गिरावट के बाद कुल सक्रिय मामले 7,40,090 हैं, 61,775 नए डिस्चार्ज के साथ कुल ठीक/विस्थापित मामले 67,95,103 हैं।

एक्टिव केस के मुकाबले आठ गुना ज्यादा रिकवरी

Advertisement

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

आईसीएमआर के मुताबिक, 20 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से कम है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

देश के 22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं। केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी 10 फीसदी से कम है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 89 फीसदी है, भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona cases, cross 76 lakh, country, 54044 new cases, day, 717 people died, देश, कोरोना मामले, 76 लाख के पार, एक दिन, 54044 नए मामले, 717 मौत
OUTLOOK 21 October, 2020
Advertisement