Advertisement
08 June 2020

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 57 हजार के पार, 7207 मौतें, 24 घंटे में 9983 नए मरीज

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 2,57,486 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 7,207 लोग इस वायरस को वजह से दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,26,418 है। वहीं 1,23,848 लोग रिकवर हो चुके हैं।

वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 9983 नए कोविड19 मामले और 206 मौतें रिपोर्ट की गईं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 256611 है जिसमें से 125381 सक्रिय मामले, 124095 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 7135 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में 1282 नए मामले

Advertisement

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1282 नए कोविड19 मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल मामलों की संख्या 28936 है, जिनमें 17125 सक्रिय मामले, 10999 ठीक/डिस्चार्ज/पलायन और 812 मौतें शामिल हैं।

राजस्थान में 9 मौतें

राजस्थान में 262 नए कोविड19 मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 10599 है, जिसमें 2605 सक्रिय मामले और 240 मौतें शामिल हैं।

जेएनयू में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली के एक कर्मचारी सदस्य (फार्मासिस्ट) को कल कोविड19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है।

मुंबई में 61 मौतें, महाराष्ट्र में 91 ने तोड़ा दम

मुंबई में आज 1421 और कोविड19 मामले सामने आए हैं और 61 मौतें हुईं हैं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 48549 हो गई है, जिसमें 25717 सक्रिय मामले, 21196 ठीक हुए मामले और 1636 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में आज  कोविड19 के 3007 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं और 91 मौतों की सूचना मिली है , कुल मामलों की संख्या 85,975 और मरने वालों की संख्या 3060 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 43591 है।

गुजरात में 30 की जानें गई

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड19 के 480 नए मामले दर्ज किए गए और 30 मौतों की सूचना मिली है, कुल मामलों की संख्या 20,097 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1249 हो गई है। गुजरात में अब 5,205 सक्रिय मामले हैं।

पंजाब में 93 मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटों में 93 नए कोविड19 मामले मिले हैं और एक मौत की सूचना भी मिली है, कुल मामलों की संख्या 2608 और मौतों की संख्या 51 है।

बंगाल में 13 की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 139 नए मामले सामने आए हैं और 13 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,187 हो गई है। मरने वालों की संख्या 324 है। सक्रिय मामलों की संख्या 4,488 है।

तमिलनाडु में 1515 नए मामले

आज तमिलनाडु में 1515 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 18 मौतें  हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 31667 है, जिसमें 14396 सक्रिय मामले, 16999 डिस्चार्ज और 269 मौतें शामिल हैं।

केरल में 107 केस

आज केरल में 107 और कोविड19 मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1095 हो गई है।

कर्नाटक में 239 नए केस

पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में 239 नए कोविड19 मामले सामने आए; राज्य में कोविड19 मामलों की कुल संख्या अब 5452 हो गई है।

बिहार में 141 नए मामलों की पुष्टि

बिहार में 141 अधिक कोविड19 मामले दर्ज़ किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4972 हो गई है।

यूपी में 433 नए केस

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 433 नए मामले सामने आए हैं, अब प्रदेश में कुल 4076 सक्रिय मामले हैं और पूरी तरह ठीक होने के बाद 6185 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया गया है, अब तक 275 मरीजों की मृत्यु हुई है।

असम में 92 नए मामले

असम में आज 92 नए कोविड19 मामले सामने आए। राज्य में कुल  मामलों की संख्या बढ़कर 2565 हो गई, जिसमें 588 डिस्चार्ज और 4 मौतें शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona infects, India, cross 2 lakh 57 thousand, 7207 deaths, more than 85 thousand cases in Maharashtra
OUTLOOK 08 June, 2020
Advertisement