Advertisement
24 February 2021

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी

file photo

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में गिरावट होने के कारण सक्रिय मामले काफी बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। अब केरल और पंजाब सहित 5 राज्यों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य हो गया है। यह नियम 27 फरवरी से 15 मार्च तक लागू किए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार यह उपाय पांच राज्यों से उड़ान, बसों, ट्रेनों, निजी परिवहन द्वारा आने वालों के लिए लिया गया है। आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिल्ली में इन नियमों का शनिवार से कड़ाई से पालन किया जाएगा।

हाल के दिनों में नए संक्रमितों के अचानक बढ़ने के बाद देश के मौजूदा सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र और केरल का 75 प्रतिशत हिस्सा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 104 मरीजों की जान गयी जिनमें से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हुई।

Advertisement

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 51 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 14 और पंजाब में 10 लोगों ने दम तोड़ा है। बाकी 14 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 29 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,742 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 30 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 14,037 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 26 हजार 702 हो गयी है। सक्रिय मामलों में 399 की गिरावट हुई और इनकी संख्या अब एक लाख 46 हजार 907 रह गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 104 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 567 हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Negative report, New Delhi Government Guideline, Delhi Government Alert, Entry Closed in Delhi, Corona Report to Delhi, दिल्ली जाने के लिए कोरोना रिपोर्ट, दिल्ली में एंट्री बंद, दिल्ली सरकार अलर्ट, दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइन, कोरोना अलर्ट, कोविड -19
OUTLOOK 24 February, 2021
Advertisement