Advertisement
14 May 2020

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार, 2,551 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में करीब 26 हजार मामले

देश में हर रोज कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार पहुँच गई है। जबकि 2,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां लगभग 26 हजार मामले सामने आ चुके हैं।

covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक कुल 78,055 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 2,551 लोग इस वायरस की वजह से दम तोड़ चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 49,099 है। इसके अलावा 26,400 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 3,722 की बढ़त हुई और 134 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 है (इसमें 49,219 सक्रिय मामले, 26,235 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 2,549 मौतें शामिल हैं)।

Advertisement

ओडिशा में और 73 संक्रमित

ओडिशा में सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 73 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 71 अन्य राज्यों से लौटे थे और 2 मामले कंटेनमेंट ज़ोन से हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 611 है।

राजस्थान में 66 नए मामले, एक मौत

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज सुबह 9बजे तक कोरोना वायरस के 66नए मामले सामने आए हैं और 1 मौत हुई। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,394 हो गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 122 है। राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2,575 है।

बिहार में 8 नए मामले

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में 8 नए कोविड19 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए जिसे मिलाकर पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 940 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में 117 नए केस

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में आज 117 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 2,290 है जिसमें 135 मौतें शामिल हैं। कोमोरबिडिटी के कारण 72 मौतें हुईं।

महाराष्ट्र में 54 मौतें

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में 1,495 नए कोविड19 मामले और 54 मौतें हुईं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 25,922 और मौतों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। राज्य में अब तक 5,547 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है।

गुजरात में मामले 9 हजार के पार

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटों में 364 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,268 हो गई है।

एमपी में 187 नए केस

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश में 187 और लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड19 मामलों की संख्या 4,173 हो गई है जिसमें सक्रिय मामलों और मौतों की संख्या क्रमशः 1,937 और 232 है।

तमिलनाडु में 509 नए केस, तीन मौतें

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में आज कोविड19 के 509 नए मामले और तीन मौतें रिपोर्ट की गई हैं। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,227 और मौतों की संख्या 64 हो गई है। अब तक सक्रिय COVID-19 रोगियों की संख्या 6,984 है।

पंजाब में कुल 1,924 संक्रमित

पंजाब सरकार के अनुसार, पंजाब में अब तक दर्ज किए गए कोविड19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,924 है जिसमें से 200 लोग ठीक हुए और 32 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona patients, India, cross 78 thousand, 2551 deaths
OUTLOOK 14 May, 2020
Advertisement