Advertisement
25 February 2022

कोरोना वायरस: बीते दिन आए 13,166 नए मामले, 302 मरीजों ने तोड़ा दम

भारत में कोविड 19 के नए मामलों में सात प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 13,166 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,894,345 हो गई है। वहीं,24 घंटे में 302 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 513,226 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 134,235 है। पिछले 24 घंटे में 26,988 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके साथ ही संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 42,246,884 हो गई है।

भारत में रिकवरी रेट 98.49% हो गई है, वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.28 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.48 फीसदी हो गई है।

कुल मामले: 4,28,94,345
सक्रिय मामले: 1,34,235
कुल रिकवरी: 4,22,46,884
कुल मौतें: 5,13,226
कुल वैक्सीनेशन: 1,76,86,89,266

Advertisement

पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 32,04,426 खुराक लगाई गई हैं। अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 1,76,86,89,266 खुराक लगाई जा चुकी हैं।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोविड 19, corona virus, covid 19, covid 19 in india
OUTLOOK 25 February, 2022
Advertisement