Advertisement
02 March 2022

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन आए 7,554 नए मामले, 223 मरीजों की मौत

देश में बीते दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 7,554 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं, जो इससे पहले के मुकाबले 9.2 प्रतिशत अधिक है। मंगलवार की सुबह 6,915 नए केस सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में इस घातक संक्रमण से 223 लोगों की मौत हुई है।

ताजा मामलों के बाद संक्रमण का कुल आंकड़ा 42,938,599 हो चुका है देश में सक्रिय मामलों की संख्या 85,680 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई है। यदि रिकवरी की बात करें तो पिछले एक दिन में 14,123 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इससे अब तक देश में 42,338,673 लोग उबर चुके हैं। रिकवरी रेट 98.60 चल रहा है।

कुल मामले: 4,29,38,599
सक्रिय मामले: 85,680
कुल रिकवरी: 4,23,38,673
कुल मौतें: 5,14,246
कुल वैक्सीनेशन: 1,77,79,92,977

Advertisement

इसके अलावा 223 नई मौतों के साथ कोविड से देश में मरने वालों की कुल संख्या 514,246 हो चुकी है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.96% पर चल रहा है. वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.06% पर है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 02 March, 2022
Advertisement