Advertisement
10 January 2022

दिल्ली की तीन जेलों में कोरोना का कहर, 46 कैदी, 43 कर्मचारी संक्रमित

दिल्ली की तीन जेलों के 46 कैदी और 43 कर्मचारी कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सभी संक्रमित कैदियों के साथ-साथ कर्मचारी भी आइसोलेशन में हैं और ठीक हो रहे हैं।"

जेल अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 46 कैदियों ने रविवार तक पॉजिटिव परीक्षण किया जिसमें तिहाड़ में 29 कैदी और शेष 17 मंडोली जेल में पाए गए हैं।
संक्रमित 43 कर्मचारियों में 25 तिहाड़, 12 रोहिणी जेल और छह मंडोली जेल के हैं।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल परिसरों में वायरल बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत, जेल औषधालयों को कोविड देखभाल केंद्रों में बदल दिया गया है। तिहाड़ में एक ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही काम करेगा। उन्होंने कहा, कोविड-19 के मामूली लक्षण दिखाने वाले कैदियों के लिए कई मेडिकल आइसोलेशन सेल बनाए गए हैं। जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन उनमें लक्षण नहीं हैं, उन्हें उसी जेल के भीतर अलग-अलग आइसोलेशन सेल में रखा जाएगा।

तिहाड़ में 120 बिस्तरों वाले अस्पताल और मंडोली में 48 बिस्तरों की सुविधा को कोविड स्वास्थ्य केंद्र में बदल दिया गया है। जेल प्रशासन ने कहा कि उन्होंने संक्रमित कैदियों और कर्मचारियों की देखभाल के लिए चार समितियों का गठन किया है।

अधिकारियों ने कहा कि जहां तक संभव हो स्टाफ सदस्यों और कैदियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। कैदियों को ज्यादातर अपने वार्ड तक ही सीमित रखा जाता है और नियमित रूप से कोविड मानदंडों का पालन करने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

7 जनवरी तक दिल्ली की तीनों जेलों में बंदियों की कुल संख्या 18,528 थी। तिहाड़ में अधिकतम 12,669, मंडोली में 4,018 और रोहिणी में 1,841 कैदी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: inmates, jails in Delhi, COVID-19, Coronavirus, कोरोना वायरस, कोविड 19, कैदी, दिल्ली जेल
OUTLOOK 10 January, 2022
Advertisement