Advertisement
23 February 2022

कोरोना वायरस: बीते दिन आए 15,102 नए केस, सक्रिय मामले घटकर हुए 1,64,522

कोरोना वायरस

देश में कोविड 19 के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बुधवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 15,102 नए कोरोनावायरस संक्रमण दर्ज किए, जिसमें कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,28,67,031 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 1,64,522 हो गए। 278 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,12,622 हो गई।

लगातार 17 दिनों से दैनिक कोविड-19 मामले एक लाख से नीचे बने हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.38 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर में और सुधार हुआ है और 98.42 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 मामलों में 16,553 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

Advertisement

बता दें कि भारत का कोविड-19 का कुल आंकड़ा 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। भारत ने 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आंकड़े को पार कर लिया।

 

TAGS: भारत में कोरोना, कोरोना वायरस, कोविड 19, corona in india, corona virus, covid 19
OUTLOOK 23 February, 2022
Advertisement