Advertisement
15 August 2023

तस्वीरें: देशभर में 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, पीएम मोदी के अलावा इन बड़े नेताओं ने भी फहराया तिरंगा

ट्विटर/एएनआई

आज भारत देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री, देश के केंद्रीय मंत्री, सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता तिरंगा फहरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी सुबह 7.30 बजे ही लाल क़िले पर ध्वजारोहण कर संबोधन पूरा कर चुके हैं।

• कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधान मंत्री पंडित नेहरू जी ने इस्पात संयंत्र स्थापित किए, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयाँ बनाईं, देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, एम्स, अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो की भी स्थापना की और देश में परमाणु अनुसंधान की नींव रखी।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि भारत माता हर एक भारतीय की आवाज हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी 145 दिवसीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख किया और अपने अनुभव साझा किए।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘(यात्रा के दौरान) मेरी प्यारी भारत माता कोई भूमि नहीं थी। यह विचारों का समूह नहीं था। यह कोई विशेष इतिहास, धर्म या संस्कृति नहीं थी, न ही यह कोई जाति थी… भारत माता हर एक भारतीय की आवाज है, चाहे वह कितना भी कमजोर या मजबूत क्यों न हो। भारत सभी आवाजों के अंदर छिपी खुशी, डर और दर्द है।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत को सुनने के लिए, मेरी अपनी आवाज, मेरी इच्छाएं, मेरी महत्वाकांक्षाएं खामोश हो गईं। भारत किसी अपने से बात करेगा, लेकिन केवल तभी जब कोई विनम्र और पूरी तरह से चुप हो।’’ उन्होंने फ़ारसी कवि रूमी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘अगर शब्द दिल से आते हैं तो वे दिल में प्रवेश करेंगे।’’

राहुल गांधी ने पुरानी चोट के कारण अपने घुटने में हुए दर्द का भी जिक्र किया, जो उनकी यात्रा शुरू करने के तुरंत बाद उभर आया था। उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब मैं रुकने के बारे में सोचता था, हर बार जब मैं हार मानने के बारे में सोचता था, तो कोई आता था और मुझे यात्रा जारी रखने की ऊर्जा देता था।’’’

• मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "नमस्कार। आइए हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।"

• उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और कहा, "स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं...पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम कुशलतापूर्वक चल रहा है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. आइए हम सब भारत को सर्वश्रेष्ठ, सशक्त और अग्रणी बनाने का संकल्प लें।

• भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

• केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

• पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में तिरंगा फहराया।

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया

• हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया

• तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया

• बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पटना के गांधी मैदान में जश्न में शामिल हुए और तिरंगा फहराया

• राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया; बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे

 

• राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर फहराया तिरंगा

• पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला में फहराया तिरंगा।

 • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तिरंगा फहराया और गुवाहाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

• छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में फहराया तिरंगा।

• केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

 

• केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ''पीएम ने विकास के मामले में भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर ले जाने का आह्वान किया है। हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं अभी हम पांचवें स्थान पर हैं और हमें तीसरे स्थान पर जाना है। इसलिए हम कड़ी मेहनत करके गांव, गरीब, मजदूर और किसान के कल्याण के माध्यम से आगे बढ़ेंगे। हम देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह प्रतिज्ञा हम सभी को आज लेनी चाहिए। यही सही मायने में सबसे उपयुक्त होगा।"

 

• दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: country celebrated Independence Day, 77th Independence Day
OUTLOOK 15 August, 2023
Advertisement